মালদা

स्कूल के प्रेमियों को पुनः स्कूल भेजने में एक परिवार के दो भाई ने जमीन दान कर के उनकी मदद की।

वर्तमान में मालदा जिला के कालियाचौक के 3 नम्बर ब्लॉक के अनुपमनगर के प्रार्थमिक विद्यालय फिलहाल गंगा के चपेट में आ गई है। परिणामस्वरूप बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई है। शनिवार के दिन जिला प्रार्थमिक शिक्षा के संसद ने उसी स्कूल को पुनः निर्माण करने के लिए उस स्थान से लगभग 2 किलोमीटर दूर एक स्थान का प्रदर्सन किया है। देखा गया है कि,पिछले सप्ताह कालियाचौक 3 नम्बर ब्लॉक के अनूपनगर गाँव में स्थित एक प्रार्थमिक विद्यालय जो की पूरी तरह से गंगा के चपेट में आ चुकी है। नतीजतन,140 छात्र ने स्कूल की इस हालत के वजह से अपनी पढ़ाई खो दिए हैं। ज्ञात हुआ है की उस गाँव में केवल एक ही विद्द्यालय थी। इसलिए ग्रामवासी के बातों को ध्यान में रखते हुए,उस क्षेत्र के निवासी धनंजय रॉय एवं अमल रॉय दोनों भाई ने मिलकर विद्यालय निर्माण के नाम पर 1बीघा जमीन दान की है। प्राथमिक शिक्षा संसद के अध्यक्ष आशा कुंडू ने शनिवार को स्कूल के नाम पर दान की गई जगह का प्रदर्सन  किया। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि स्कूल जल्द ही शुरू हो जाएगा। नई विद्यालय की निर्माण का खबर पाकर उस इलाके के बच्चे एवं ग्रामवासी बहुत खुश नजर आ रहे है। साथ ही स्कूल के शिक्षकों ने भी इसकी खुशी व्यक्त की।