कई बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में अभी तक नहीं पहुंची, राहत की कोई भी सामिग्री।इसलिए, सोमवार को, मालदा जिला के युवा महासचिव विश्वजीत मंडल ने उचित मांग को लेकर मालदा जिला के राज्यपाल आर.के. भीमला एवं मालदा जिला परिषद के अध्यक्ष सरला मुर्मू को नियुक्ति दी है। तृणमूल के युवा महासचिव विश्वजीत मंडल ने कहा कि कुछ क्षेत्र जहाँ पर अभी भी बाढ़ की पानी है,उन बाढ़ पीड़ित लोगों तक अभी भी किसी भी प्रकार की राहत नहीं पहुंची है।
यह सभी क्षेत्र जिसमे अभी तक बचाव की कोई सामिग्री अभी तक नहीं पहुंची है, उनके नाम हैं ; १. रतुआ ब्लॉक ,२. हरिश्चंद्रपुर ब्लॉक,३.ओल्ड मालदा,४. गजोल और बमांगोला। इन सभी क्षेत्रों में पानी कम होने के साथ-साथ ही प्रशासन बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए पिने का पानी, बच्चों के लिए भोजन एवं दवाइयों का प्रवंध करवाए। तथा कुछ क्षेत्र जहाँ चोरी एवं लूटपाट हो रही है,प्रशासन उनकी बचाव पे भी अपनी नजर रखे। इन सभी मांगों को लेकर उन्होंने नियुक्ति दी है।